चित्तौड़गढ़ में यात्रा करने के स्थान Chittorgarh Me Ghumne ki Gagah

 

चित्तौड़गढ़ में यात्रा करने के स्थान

चित्तौड़गढ  रेलवे स्टेशन से २२ किलोमीटर दूर पहाड़ी पर ये किला स्तिथ है चित्तौड़गढ में देखने के लिए कई सारी जगहें हैं, क्योंकि शहर में कई सारे आकर्षण हैं। छुट्टी बिताने के लिए चित्तौड़गढ़ में आदर्श स्थान हैं। यहां कुछ बहुत ही दर्शनीय स्थल हैं यात्रा करने के लिए। यही नहीं, इन जगहों में खास राजसी खिंचाव है जो दुनिया के अलग अलग हिस्सों से सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। चित्तौड़गढ़ के खास पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं |


chittodgarg fort


बीकानेर में घुमने की जगह

चित्तौड़गढ़ किला


चित्तौड़गढ़ किला एक पहाड़ी के उपर स्थित है जो कि 180 मीटर उंचा है। चित्तौड़गढ़ के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से यह किला एक है। चित्तौड़गढ़ किले के भीतर कई महल हैं जो अपनी समृद्ध वास्तुकला के लिए मशहूर हैं, चित्तौड़गढ़ किले का निर्माण राजपूतों ने किया था। यह एक विशाल शानदार स्मारक है जो शहर की निशानी है।

राणा कुंभा महल


rana kumbha mahal


राणा कुंभा महल चित्तौड़गढ़ की सबसे कौतुहल भरी जगहों में से एक है। राणा कुंभा महल चित्तौड़गढ़ किले के परिसर के भीतर स्थित है। शहर के लोगों के लिए इस किले का बहुत ज्यादा ऐतिहासिक महत्व है।


कुंभ श्याम मंदिर


kumbh shyam mandir


कुंभ श्याम मंदिर चित्तौड़गढ़ में देखे जाने वाली एक विचित्र जगह है। 8वीं सदी में बने और 15वीं सदी में महाराणा कुंभ द्वारा दोबारा बनवाए गए इस मंदिर में सैलानी बहुत आते हैं। महाराणा कुंभ के नाम पर ही इस मंदिर का भी नाम है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

विक्ट्री टावर


kirty stambh


विक्ट्री टावर चित्तौड़गढ़ की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह टावर राणा कुंभा ने 1440 में मालवा के शासक महमूद खिलजी के उपर अपनी विजय को यादगार बनाने के लिए बनवाया था।

मीराबाई मंदिर


mirabai mandi chittorgarh


मीराबाई मंदिर चित्तौड़गढ़ की सबसे धार्मिक जगहों में से एक है। राजपूत राजा महाराणा कुंभा के शासन में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। भक्ति पंथ आंदोलन की प्रमुख प्रतिभागी मीराबाई को यह मंदिर समर्पित है।

कालिका माता मंदिर


kalika mata mandir chittorgarh

बीकानेर में घुमने की जगह


कालिका माता मंदिर राजस्थान की सबसे आकर्षक जगहों में से है। पहले यह मंदिर भगवान सूर्य का था पर बाद में चित्तौड़गढ़ के इस कालिका माता मंदिर को मां काली को समर्पित कर दिया गया।

 टावर आॅफ फेम
टावर आॅफ फेम को कीर्ति स्तंभ भी कहा जाता है। इसका निर्माण 12वीं सदी ईस्वी के आसपास हुआ था। यह 22 मीटर उंचा स्मारक है। कीर्ति स्तंभ में 54 सीढि़यां हैं। इस मंदिर का निर्माण पहले जैन तिर्थांकर भगवान श्री आदिनाथ ऋषभ देव के सम्मान में किया गया था। इस टावर के सामने इन जैन तीर्थांकर की पांच फीट उंची प्रतिमा भी है। इस स्मारक का आधार 30 फीट है, जो उपर की ओर छोटा होता जाता है। इस स्तंभ के बाहरी ओर मानव मूर्तियां बनी हैं।

पद्मिनी का महल

padmani mahal




पद्मिनी का महल चित्तौड़गढ़ के कुछ विचित्र स्थानों में से एक है। इस जगह में आज भी अतीत का आकर्षण और भव्यता है। इस महल में आज भी एक तलब है और इस तलब के ऊपर एक कमरे में एक काच लगाया गया था जब खिलजी पदमावती को देखने आया था

rani padmini mahal



चित्तौड़गढ़ संग्रहालय
चित्तौड़गढ़ संग्रहालय को फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय के नाम से जाना जाता है और यह चित्तौड़गढ़ में जरुर देखे जाने वाली एक जगह है। चित्तौड़गढ़ के फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कलाकृतियां रखी हुईं हैं।

जयमल और पत्ता महल
जयमल और पत्ता महल गोमुख कुंड के दक्षिणी हिस्से की ओर से उभरती चट्टानी सतह पर है। जयमल और पत्ता महल का एक समृद्ध इतिहास है।

 बीकानेर में घुमने की जगह

Comments

Popular posts from this blog

उप डाउन ट्रैन क्या है

बीकानेर में घुमने की जगह , bikaner me ghumne ki jagah

रेलवे में UPI पेमेंट कैसे करे