रेलवे में UPI पेमेंट कैसे करे

रेलवे में UPI पेमेंट कैसे करे 

UPI Payment
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने देश में अपने टिकट आरक्षण काउंटर पर यूपीआई

 (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) भुगतान प्रणाली की पेशकश की व्यवस्था दी है । यात्री रिजर्वेशन सिस्टम

 (पीआरएस) काउंटर पर बेचे जाने वाले 97 प्रतिशत टिकट नकदी के माध्यम से होते हैं और आरक्षण काउंटर पर

 केवल दो-तीन प्रतिशत लेनदेन डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होता है।रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक

 लगभग 7.5 लाख टिकट रोज़ बुक किए जाते हैं। पीआरएस काउंटर पर पांच लाख टिकट बुक किए जाते हैं 



अब एक यात्री को अपने साथ क्रेडिट/डेबिट कार्ड साथ लाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वे मोबाइल फोन के

 माध्यम से BHIM ऐप के माध्यम से इसे बुक करने में सक्षम होंगे।रेलवे टिकट बुक करने के लिए भारत क्यूआर

 कोड विकल्प विकसित करने के लिए काम कर रहा है। एक बार यह पूरा हो जाने पर यात्रियों को सिर्फ भुगतान

 करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत है।



सबसे जरूरी बात ये है कि यात्री द्वाराआरक्षित टिकट लेते समय UPI का उपयोग करने पर 10 प्रतिशत किराये में

 छूट का प्रावधान भी है और UPI पेमेंट करना बहुत आसान भी है




UPI पेमेंट की प्रक्रिया निम्न प्रकार है :-




1) आरक्षण फॉर्म भरकर काउंटर पर देते समय ही टिकट क्लर्क को यह बताना पड़ेगा कि आप अपना पेमेंट UPI के द्वारा करना चाहते है । क्यों कि आरक्षण फॉर्म में फिलहाल UPI पेमेंट का कोई विकल्प नही है ।


2)  टिकट बनाते समय बुकिंग क्लर्क द्वारा आपसे VPA वर्चुअल पेमेंय एड्रेस पूछ जाएगा । जिस UPI अथवा एप्लिकेशन से आप पेमेंट करना चाहते है उस एप्लिकेशन को खोल कर VPA बताना होगा । प्रत्येक एप्लिकेशन या UPI मेथड का VPA अलग होता है ।


3) VPA बताने पर आपके फोन पर उस एप्लिकेशन पर एक नोटिफिकेशन आएगा जिस एप्लिकेशन का VPA अपने बताया है | निटिफिकेशन में टिकट के पेमेंट की रिकवेस्ट  है जिसे एक्सेप्ट करके पेड करना पड़ता है |  पेमेंट होने के बाद ही टिकट प्रिंट होता है बिना पेमेंट के टिकट प्रिंट नहीं होता है


4 ) UPI  टिकट के कैंसलेशन की स्तिथि में टिकट के रिफंड का रूपया उसी खाते में 7 से 10 दिन में वापस आ जाता है 

Comments

Popular posts from this blog

उप डाउन ट्रैन क्या है

बीकानेर में घुमने की जगह , bikaner me ghumne ki jagah