ट्रेन के पूरे एक डिब्बे कि बुकिंग कैसे हो सकती है और कितने दिन पहले करवानी होती है?
एक डब्बे की बुकिंग दो तरह से होती है
- अतिरिक्त डब्बे के रूप में
- नियमित चलने वाले पूरे डब्बे की बुकिंग
दोनों के तौर तरीके काफी अलग हैं। जहाँ पहले के लिए मंडल/क्षेत्रीय मुख्यालय जाना पड़ सकता, दूसरे के लिए किसी भी बड़े स्टेशन से हो सकता है। दोनों को अलग अलग समझेंगे।
- पहले, अतिरिक्त डब्बे के रूप में
इसके लिए बेहतर है, डिविजनल कार्यालय या एरिया कार्यालय (DRM या Area Manager ) में जा कर वाणिज्य शाखा में Sr. DCM के यहाँ प्रारंभिक तहकीकात कर लें।
24 डब्बों से चलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त डब्बे की बुकिंग नहीं होती है। यह समझ लें।
पहाड़ी रास्तों से गुजरने वाली ट्रेन 20–21 डब्बों की हो तो उसमें भी हो सकता है अतिरिक्त डब्बे न लगे।
हर ट्रेन के लिए निर्धारित है कि
अधिकतम डब्बों की संख्या, (Maximum Composition) और
सामान्यतया डब्बों की संख्या , (Normal Composition)
कितनी होगी। यदि , सामान्यतया डब्बों की संख्या , अधिकतम से कम होगी तभी अतिरिक्त डब्बे लग सकते हैं। वरना नहीं।
जैसे Maximum Composition 24 डब्बे हैं और Normal Composition 23 डब्बे हैं तो एक अतिरिक्त डब्बा लग सकता है, लेकिन Normal Composition भी 24 हो तो कोई अतिरिक्त डब्बा नहीं।
- राजधानी , शताब्दी, तेजस आदि ट्रेनों में भी अतिरिक्त डब्बे नहीं लगते हैं।
यदि आपकी इच्छानुसार गंतव्य हेतु ट्रेन मिल जाती है तो आप आवेदन Sr. DCM को दे सकते हैं।
Sr.DCM इसे GM ऑफिस में CPTM (Chief Passenger Transportation Manager ) मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक को भेजेंगे।
या आप सीधे CPTM (Chief Passenger Transportation Manager ) को भी आवेदन दे सकते हैं।
आवेदन के पहले रुपया 50,000/ प्रति डब्बा अग्रिम सह सिक्योरिटी डिपाजिट में जमा करना पड़ता है
आगे की कारवाई एक उदाहरण द्वारा समझें।
मान लें आप कोलकाता से दिल्ली - एक डब्बा बुक कराना चाहते हैं सो आप GM पूर्व रेलवे को apply करेंगे और वो , मार्ग में पड़ने वाले समस्त जोनल रेलवे और गंतव्य स्टेशन के जोनल रेलवे को मैसेज करेंगे, यथा:
- GM , पूर्व मध्य रेलवे ECR
- GM , उत्तर मध्य रेलवे NCR
- GM , उत्तर रेलवे NR
इन से संपुष्टि हो जाने के बाद, कि अमुक तिथि को उस ट्रेन में रास्ते में किसी भी स्टेशन से कोई अतिरिक्त डब्बा नहीं लग रहा है - आपके प्रोग्राम को कन्फर्म कर देंगे। निर्धारित राशि जमा करने पर - आपके अतिरिक्त डब्बे के लिए CPTM कार्यालय - यात्रा कार्यक्रम निर्गत कर देगा - कम से कम 72 घंटे पहले।
- इसमें सामान्य शुल्क के अतिरिक्त 20% सेवा शुल्क अतिरिक्त लगता है।
- साथ ही आवेदन यात्रा तिथि से 30 दिन - 6 महीने की अवधि में ही कि जा सकती है।
दूसरा:
- नियमित चलने वाले पूरे डब्बे की बुकिंग
इस हेतु किसी भी बड़े स्टेशन के CRS (मुख्य वाणिज्य पयर्वेक्षक )से संपर्क करें। मान ले आप, बैंगलोर में हैं और मुम्बई से दिल्ली के लिए पश्चिम एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 72 बर्थ बुक कराना चाहते हैं, जो कि एक पूरे डब्बे की यात्री क्षमता के बराबर है। तो यह बुकिंग कराने के लिए आपको, मुंबई आने की जरूरत नहीं है। आप बैंगलोर में ही सेंट्रल या कैंट या यशवंत पुर में CRS से संपर्क करें।
इसके लिए अनुमति देने का अधिकार - यात्रियों की संख्या के अनुसार, CRS, ACM , DCM, SR DCM को है। CRS आपको बता देंगे।इसके लिए आपको1 आवेदन पत्र2 इकट्ठे जाने हेतु कारण का दस्तावेज - यथा स्कूल /कॉलेज से प्राधिकार, सांस्कृतिक आयोजन का आमंत्रन पत्र , शादी का निमंत्रण पत्र इत्यादि या/और notarized प्रपत्र देना होगा ।3 सभी यात्रियों का नाम और उम्र की सूचीअनुमति मिलने से आपको काउंटर से टिकट मिल जाएगा।कृपया ध्यान रखें, bulk या party बुकिंग का कुल प्रतिशत उसी श्रेणी के कुल आरक्षित बर्थ के एक खास मान से ज्यादा नहीं हो सकता है।सूची में से 10% लोगों का नाम 48 घंटे पहले तक परिवर्तित किया जा सकता है ।यह आवेदन सीधे CRS को स्वयं करना होगा। ट्रैवेल एजेंट की अनुमति नहीं है। आवेदक को मान्य पहचान पत्र देना होगा।अमूमन bulk बुकिंग का समय तय है। सामान्यता सुबह 8–9। CRS से पुष्टि कर लें।15 जून 2017 से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो इत्यादि में भी इसका प्रावधान कर दिया गया है।यह आरक्षण , अग्रिम आरक्षण का जो मान्य अग्रिम अवधि है, उसी के अंदर किया जा सकता है ।
स्रोत: [1]
इसमें आप जितनी बर्थ चाह रहे हैं वो मिल जाएगा लेकिन, सारे 72 बर्थ एक ही डब्बे में यानी एक पूरा डब्बा मिलने की गारंटी नहीं है। हाँ, 4 महीने पहले कर रहे हों और किसी भी एक डब्बे में सारे बर्थ खाली हों तो जरूर मिल जाएगा।
इसकी अवधि सामान्य आरक्षण वाली ही अग्रिम अवधि है - चार्ट बनने से पहले और 4 महीने तक। लेकिन जितना पहले करा लें उतना अच्छा। चूंकि उच्च अधिकारी का अनुमोदन आवश्यक है, सो 3–4 दिन उसके लिए भी निकाल के चलें।
लेकिन AC 1st , AC 2 और EC में एक पूरा डब्बा मिलने की कोई संभावना नहीं है। AC 3 में भी 4 या ज्यादे डब्बे जा रहे हों तभी एक डब्बा मिल पाएगा क्योंकि - पार्टी बुकिंग में कुल उपलब्ध बर्थों का एक निर्धारित प्रतिशत ही बुक हो सकता है यानी सारी की सारी या 50% बर्थ एक पार्टी को ही नहीं दिया जा सकती है।
हाँ, राजधानी , दूरोंतों में 2AC और 3 AC का पूरा डब्बा मिलने की संभावना ज्यादा क्योंकि ये संख्या में ज्यादा हैं। उसी तरह हमसफ़र में 3AC का पूरा डब्बा मिलने की संभावना ज्यादा क्योंकि 20 से ज्यादा डब्बे 3 AC के ही हैं।
सामान्य ट्रेनों में स्लीपर क्लास का पूरा डब्बा मिलने की संभावना ज्यादा है।
महत्वपूर्ण प्रश्न:
72 सीट एक साथ। बुक करवाने पर किराया में कोई अंतर होता है या सामान्य किराया लगता है और वरिष्ठ यात्री को मिलने वाली छूट मिलति है या नही मिलती है ?
- विकल्प - अतिरिक्त डब्बे - में कोई छूट या रियायत नहीं होती है, बल्कि 20% अतिरिक्त प्रभार भाड़ा में लगता है।
- दूसरा विकल्प - नियमित डब्बे - में 72 या 80 बर्थ बुक कराने पर वरिष्ठ यात्री छूट मिलती है।

Comments
Post a Comment