PNR - पेसेंजेर नेम रिकॉर्ड

PNR  -  पेसेंजेर नेम रिकॉर्ड 



भारतीय रेलवे में पीएनआर नंबर का मतलब होता है किसी भी पैसेंजर के नाम का रिकॉर्ड. यह नंबर सफरकरने

 वाले को यात्रा के संबंध में जानकारी भी देता है. ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान की जानकारी के अलावा इस

 पीएनआर नंबर से बुकिंग स्‍टेटस जाना जा सकता है. यानी कि टिकट कंफर्म है या वेटिंग लिस्‍ट (WL) में है या

 रद्दीकरण के आधार पर आरक्षण (RAC) की स्थिति जानी जा सकती है. पीएनआर से अन्‍य जानकारियों के अलावा

 कोच, सीट नंबर और किराए की जानकारी भी मिलती है.




पीएनआर नंबर कैसे चेक करें?


पीएनआर नंबर चेक करना काफी आसान है. आपको इस  LINK सर्च बार में अपना पीएनआर नंबर टाइप करना

 होता है. इसके बाद यहां पर आपके टिकट का पीएनआर स्टेटस दिखाई देन लगेगा. हालांकि आपके टिकट के

 ऊपर बाईं तरफ आपका पीएनआर नंबर लिखा होता है, लेकिन अगर आपने ई-टिकट के जरिए रिजर्वेशन किया है

 तो पीएनआर नंबर ऊपर से थोड़ा नीचे लिखा होता 
है.


पीएनआर कैसे काम करता है?


सेंटर ऑफ रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम यानी कि CRIS, एक डाटाबेस है जिसमें सभी यात्रियों की पूरी जानकारीहोती

 है. यह सिस्टम हर उस व्यक्ति का 10 डिजिट का पीएनआर नंबर बनाता है, जिसने IRCTC या किसी अन्‍य प्राइवेट

 ट्रैवल वेबसाइट और टिकट काउंटर से भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए टिकट बुक किया हो. IRCTC का

 मतलब है इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन.





Comments