UTS एप
अनरिजर्व टिकट एप
भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट को मोबाइल ऐप के जरिये बुक करने की सुविधा शुरू कर दी
है. अब आपको इन टिकटों को लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा | लेकिन इस सुविधा की पूरी जानकारी न
होने के कारण कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है यहां हम आपको यूटीएस ऐप इस्तेमाल करने से
लेकर इससे जुड़ी हर चीज के बारे में बता रहे हैं ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो.
`
अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं, तो आप यूटीएस ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. विंडोज फोन वाले
विंडोज स्टोर और आईओएस के लिए. भी यह उपलबध है.
कौन
कर सकता है यूज?
इस ऐप को वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिनकी उम्र 17 साल व उससे ज्यादा है. इसके अलावा वे लोग भी इस ऐप को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, जिन्हें भारतीय रेलवे ने इस सर्विस से पहले ही सस्पेंड कर दिया है
कैसे
करें यूज?
UTS ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले इस
पर खुद को रजिस्टर करना होगा. इस खातिर आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, जन्म
तारीख और पासवर्ड. डालना होगा. जैसे ही आप ये डीटेल एंटर करेंगे,
तो आपके मोबाइल पर एक SMS
आएगा, जिसमें यूजर नेम और पासवर्ड डीटेल होगी.
टिकट
बुकिंग के लिए R-Wallet रिचार्ज करना जरूरी है?
यूटीएस
ऐप के साथ आपको R-Wallet भी मिलता है. लेकिन इस ऐप के जरिये टिकट बुक करने की खातिर जरूर
नहीं... है कि इस वॉलेट में पैसे हों ही हों. भारतीय रेलवे के मुताबिक उसने इस ऐप
को नेट बैंकिंग , डेबिट-क्रेडिट कार्ड,
पेटीएम, यूपीआई, मोबिक्विक समेत अन्य के साथ इंटीग्रेट किया
है.
रेलवे प्लैटफॉर्म पर टिकट बुक किया जा सकता है?
अगर
रेलवे स्टेशन के अंदर खड़े होकर टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, तो
ऐसा करने को मंजूरी नहीं है. रेलवे के कमर्शियल रूल्स के मुताबिक आप रेलवे
प्लैटफॉर्म पर पहुंचकर टिकट बुक नहीं कर सकते.
टिकट
कैसे दिखाएंगे?
भारतीय
रेलवे के मुताबिक आप पेपरलेस और पेपर मोड में टिकट बुक कर सकते हैं. पेपरलेस टिकट
अगर आप बुक करते हैं, तो यह ऐप आपका मौजूदा लोकेशन चेक करेगी. अगर आप
ट्रेन के अंदर और रेलवे प्रीमाइसेज में नहीं हुए तो आपका टिकट बुक हो जाएगा. इसके
बाद आप बिना हार्डकॉपी लिए रेलवे स्टेशन पर जा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि
आपके स्मार्टफोन पर जीपीएस इनेबल हो. हालांकि जब आप सीजन टिकट बुक या रीन्यू
करेंगे, तो
इसकी अनिवार्यता नहीं है
पेपर
टिकट कैसे बुक करें?
अगर
आप पेपर टिकट अथवा पेपर मोड में टिकट लेना चाहते हैं, तो इस टिकट को आप कहीं से भी बुक कर सकते हैं.
बुकिंग होने के बाद आपको ... एक बुकिंग आईडी के साथ ही टिकट की अन्य डिटेल मिलेगी.
यह एसएमएस अथवा नोटिफीकेशन के तौर पर आपको मिलेगी. इसके बाद आप ने जिस स्टेशन के
लिए टिकट बुक किया . वहां जाना होगा और यहां आपको ATVM, CoTVM,
OCR मशीन के जरिये
इसका प्रिंट लेना होगा. इसके अलावा आप चाहें यूटीएस बुकिंग काउंटर पर पहुंचकर भी
हार्डकॉपी ले. सकते हैं. इस काम की खातिर आपको अपनी बुकिंग आईडी दिखानी होगी.
कौन-कौन
से टिकट आप इस ऐप के जरिये ले सकते हैं?
इस
ऐप के जरिये आप तीन तरह के टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें जर्नी टिकट, सीजन टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट शामिल...
बुक
हुआ टिकट कैंसल कैसे करें?
अगर
आप ने यूटीएस ऐप के जरिये पेपरलेस टिकट लिया है, तो इसे आप कैंसल नहीं कर सकते. लेकिन अगर आपने पेपर टिकट लिया है और उस का प्रिंट ले
लिया है, तो
उसे आप अगले एक घंटे के भीतर यूटीएस काउंटर पर पहुंचकर कैंसल कर सकते हैं. इस सूरत
में आपको रिफंड कैश के तौर पर नहीं मिलेगा. यह आपके R-Wallet
में टॉप अप किया जाएगा या फिर आपके अकाउंट में
भेज दिया
पेपरलेस
टिकट TTE को कैसे दिखाएं?
पेपरलेस
टिकट को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में बुक टिकट दिखा सकते हैं. बिना लॉग-इन किए आप
लॉग इन स्क्रीन पर दिख रहे ' आपके
Show Booked ticket' के विकल्प को चुन सकते हैं. लॉग-इन करने के बाद
आपको मेन्यू में ही आपको यह ऑप्शन मिलेगा
पेपरलेस
प्लैटफॉर्म टिकट कितने घंटे तक वैलिड रहेगा?
पपेरलेस टिकेट बुकिंग
के बाद 2 घंटों के लिए वैलिड रहता है | निश्चित समय के बाद उस टिकेट का न उपयोग किया जा सकता है ना ही रिफंड लिया जासकता है
क्या
होगा अगर मोबाइल खो गया तो?
मान
लीजिए आप ने पेपरलेस मोबाइल टिकट बुक किया था और आप ट्रेन में चढ़ गए. लेकिन इसी
बीच आपका मोबाइल गुम हो जाता है. इसक बाद अगर टीटीई आप से टिकट मांगता है और आप
नहीं दे पाते हैं, तो आप बिना टिकट के यात्रा करने वाले माने
जाएंगे.





Comments
Post a Comment