बोर्डिंग पॉइंट
बोर्डिंग स्टेशन मतलब बोर्डिंग पॉइंट
आरक्षण टिकेट में जिस स्टेशन से यात्रा आरम्भ की जाती है उस स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन या बोर्डिंग
पॉइंट कहते है भारतीय रेल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रेलवे की ओर से प्रतिदिन 19,000 से
अधिक ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. रेल से रोजाना 1.3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं.| यात्री अपनी सुविधा के
अनुसार किसी भी स्टेशन से यात्रा कर सकता है और साथ ही टिकेट बन जाने के बाद भी अपने यात्रा करने के
स्टेशन यानि बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव कर सकता है
यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव से जुड़े नियम की मुख्य बातें
यात्रा से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की इजाजत है | लेकिन रिफंड न मिलने की शर्त पर बोर्डिंग पॉइंट में 4 घंटे पहले भी बदलाव किया जा सकता है
एक बार बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने पर पुराने बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकते
बोर्डिंग चेंज करने के बाद पुराने बोर्डिंग प्वाइंट से ट्रेन पकड़ने पर दोनों स्टेशन के बीच का किराया वापस होगा
नए नियम के अनुसार बोर्डिंग स्टेशन में एक से अधिक बार बदलाव नहीं कर सकते हैं | जबकि ऐसा पहले नहीं
था
तत्काल टिकट पर भी बोर्डिंग प्वाइंट चेंज करने का ऑप्शन है |
ऐसे चेंज करें बोर्डिंग स्टेशन
अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के साथ IRCTC वेबसाइट पर लॉग इन करें और इसमें History बुकिंग टिकट पर क्लिक करें
अपनी ट्रेन का चयन करें और Change Boarding Station पर जाएं, नया पेज खुल जाएगा
इसमें जो विंडो खुलेगी उसमें ड्रॉप-डाउन से नए बोर्डिंग स्टेशन का चयन करें |
बोर्डिंग पॉइंट चेंज के बटन को क्लीक करे |
आपका बोर्डिंग पॉइंट बदल गया है |
बोर्डिंग पॉइंट स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर जा कर भी बदलवाया जा सकता है
बोर्डिंग पॉइंट स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर बदलने की लिए आरक्षण टिकेट खिड़की पर एक आवेदन करना
होता है जिसके साथ टिकेट की एक प्रतिलिपि और यात्री का पहचान पत्र की प्रतिलिपि देनी होती है |

Comments
Post a Comment