ऑनलाइन बुकिंग
भारतीय रेलवे में
यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए लगातार प्रयास जारी है | इसी की ध्यान में
रखते हुए IRCTC यात्रियों के अनुभव परेशानी मुक्त और सुविधाजनक बनाने के लिए कोशिश
कर रही है इनमे से एक सुविधा
में अब तक एक यूजर एक ID से केवल 6 टिकेट बुक कर सकता था लेकिन इर्क्ट्क ने हाल हि
में नियामी में संसोधन करते हुए 12 टिकेट बुक करवाने की सुविधा प्रदान की है इसके
तहत उसे को 12 टिकेट बुक करने केलिए अपने अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा | आधार
लिंक करने की लिए उसे को IRCTC में जाना
होगा | इसके बाद माय प्रोफाइल में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा |
इसके बाद आधार नंबर
से लिंक मोबाइल पर एक OTP आयेगा | OTP डालने पर आधार कार्ड अकाउंट से लिंक हो
जायेगा | इसके बाद आप एक महीने में 12 बार ऑनलाइन टिकेट बुक करवा सकते है |
इसी तरह ऑनलाइन
टिकेट बुक करने के नियम ये है :-
1. ऑनलाइन
टिकेट रात को 23:30 से 00 :30 तक बुक नहीं
होते है |
2. ज़रुरी दस्तावेज़
·
वैध ई-मेल आईडी
·
बैंक खाता (एटीएम् सह डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग सुविधा या
क्रेडिट कार्ड के साथ)
·
इंटरनेट सक्षम पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी)
3.
ई-रेल टिकट बुकिंग प्रक्रिया
·
चरण-1: आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करें,
· चरण-2: पंजीकरण के लिए IRCTC पर जाकर SIGN UP मेनु पर क्लिक करें,
(http://www.irctc.co.in/cgi-bin/bv60.dll/irctc/services/register.do?click=true)
· चरण-3: आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद आपको प्रयोक्ता आईडी व
पासवर्ड प्राप्त होगा,
·
चरण-5: From मेनू के अंतर्गत दिये गये बॉक्स में अपनी यात्रा आरम्भ करने के
स्टेशन का नाम टाइप करें और ड्रॉप डाउन बॉक्स से स्टेशन कोड चुनें,
·
चरण-6: To मेनू के अंतर्गत उस स्टेशन का नाम टाइप करें जहाँ तक आपको यात्रा
करनी हो तथा ड्रॉप डाउन बॉक्स से स्टेशन कोड चुनें,
·
चरण-7: Date of Journey बॉक्स से दिनांक तथा Class मेनू के अंतर्गत यात्रा
की श्रेणी अर्थात् द्वितीय श्रेणी स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेण्ड एसी आदि का चयन करें,
·
चरण-8: ई-टिकट के बॉक्स को चेक करें। यदि आप तत्काल कोटे में टिकट बुक करना
चाहते हैं तो Tatkal बॉक्स को भी चेक करें,
·
चरण-9: इसके बाद Find Train मेनू पर क्लिक करें। तत्पश्चात् आपके समक्ष ट्रेनों की सूची आयेगी,
· चरण-10: अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन चुनें। उसके बाद ट्रेन में सीटों की
उपलब्धता जानने के लिए Availability मेनू पर क्लिक करें,
·
चरण-11: यदि आवश्यकता के अनुसार सीटें उपलब्ध हैं तो Book Ticket मेनू पर क्लिक करें,
·
चरण-12: यात्रा के इच्छुक व्यक्तियों के नाम, आयु, लिंग एवं इच्छित बर्थ टाइप करें,
·
चरण-13: उसके बाद पेज के एकदम नीचे दिये गये Go मेनू पर क्लिक करें,
· चरण-14: टिकट का पूरा विवरण आपके सामने आ जाएगा। यदि उसमें दिखायी जा रही
सभी सूचनाएँ ठीक हों तो OK बटन पर क्लिक करें और उसके बाद Make Payment बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ें,
·
चरण-15: इसके बाद बैंकों की सूची दिखेगी। सूची से बैंक चुनें। बैंक चुनते
ही आप संबंधित बैंक की वेबसाईट पर चले जाएँगे,
·
चरण-16: अपने प्रयोक्ता आईडी व पासवर्ड या बैंक द्वारा माँगी गई सूचना के
आधार पर लॉग-इन करें और उसके बाद राशि स्थानांतरित करें,
·
चरण-17: पैसा हस्तांतरित होते ही ट्रेन टिकट उभरेगी। कृपया टिकट का प्रिंट
ले लें,
·
चरण-18: आपको ट्रेन टिकट की बुकिंग तथा पीएनआर विवरण से संबंधित एसएमएस भी
प्राप्त होगा,
·
चरण-19: ट्रेन टिकट को प्रिंट करने के बाद आईआरसीटीसी वेबसाईट से बाहर आने
के लिए Log Out बटन पर क्लिक करें।


Comments
Post a Comment