ट्रेन के पूरे एक डिब्बे कि बुकिंग कैसे हो सकती है और कितने दिन पहले करवानी होती है?
एक डब्बे की बुकिंग दो तरह से होती है अतिरिक्त डब्बे के रूप में नियमित चलने वाले पूरे डब्बे की बुकिंग दोनों के तौर तरीके काफी अलग हैं। जहाँ पहले के लिए मंडल/क्षेत्रीय मुख्यालय जाना पड़ सकता, दूसरे के लिए किसी भी बड़े स्टेशन से हो सकता है। दोनों को अलग अलग समझेंगे। पहले, अतिरिक्त डब्बे के रूप में इसके लिए बेहतर है, डिविजनल कार्यालय या एरिया कार्यालय (DRM या Area Manager ) में जा कर वाणिज्य शाखा में Sr. DCM के यहाँ प्रारंभिक तहकीकात कर लें। 24 डब्बों से चलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त डब्बे की बुकिंग नहीं होती है। यह समझ लें। पहाड़ी रास्तों से गुजरने वाली ट्रेन 20–21 डब्बों की हो तो उसमें भी हो सकता है अतिरिक्त डब्बे न लगे। हर ट्रेन के लिए निर्धारित है कि अधिकतम डब्बों की संख्या, (Maximum Composition) और सामान्यतया डब्बों की संख्या , (Normal Composition) कितनी होगी। यदि , सामान्यतया डब्बों की संख्या , अधिकतम से कम होगी तभी अतिरिक्त डब्बे लग सकते हैं। वरना नहीं। जैसे Maximum Composition 24 डब्बे हैं और Normal C...