बोर्डिंग पॉइंट
बोर्डिंग स्टेशन मतलब बोर्डिंग पॉइंट आरक्षण टिकेट में जिस स्टेशन से यात्रा आरम्भ की जाती है उस स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन या बोर्डिंग पॉइंट कहते है भारतीय रेल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रेलवे की ओर से प्रतिदिन 19,000 से अधिक ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. रेल से रोजाना 1.3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं.| यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्टेशन से यात्रा कर सकता है और साथ ही टिकेट बन जाने के बाद भी अपने यात्रा करने के स्टेशन यानि बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव कर सकता है यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव से जुड़े नियम की मुख्य बातें यात्रा से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की इजाजत है | लेकिन रिफंड न मिलने की शर्त पर बोर्डिंग पॉइंट में 4 घंटे पहले भी बदलाव किया जा सकता है एक बार बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने पर पुराने बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकते बोर्डिंग चेंज करने के बाद पुराने बोर्डिंग प्वाइंट से ट्रेन पकड़ने पर दोन...