टिकट कैंसल और रिफंड नियम


टिकट कैंसल और रिफंड नियम

इंडियन रेलवे कैटिरनंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब अपने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट कैंसल कराने की सुविधा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in या मोबाइल ऐप पर आप अपना ई टिकट कैंसल करा सकते हैं। 

कैसे करें टिकट कैंसल?
अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक की है तो उसे ऑनलाइन ही कैंसल करा सकते हैं। ई-टिकट को काउंटर पर जाकर कैंसल नहीं करा सकते। ऑनलाइन टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कैंसल करा सकते हैं। कैंसल होने के बाद पैसा उसी खाते में चला जाएगा जहां से आपने टिकट बुक कराने के लिए भुगतान किया था। 

काउंटर टिकेट को कैंसल करवाने के लिए रेलवे काउंटर पर आना पड़ता है लेकिन IRCTC वेबसाइट पर काउंटर टिकेट को कैंसल करने की सुविधा है लेकिन रिफंड टिकेट को काउंटर पर जमा करवाने के बाद ही मिलेगा और रिफंड टिकेट को काउंटर पर जमा करवाने के समय के अनुसार ही मिलेगा | टिकेट जमा करवाने का समय कन्फर्म , WL और RAC के लिए अलग अलग है |

कंफर्म के कैंसिलेशन नियम 
अगर टिकट को चार्ट तैयार होने से 48 घंटे पहले कैंसल किया जाता है तो टिकट पर फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज लगता है जो एसी फर्स्ट क्लास/ एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपए, एसी टू टीयर के लिए 200 रुपए, थर्ड एसी/एसी चेयरकार/ एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपए, स्लीपर क्लास के लिए 120 रूपये  और सेकंड क्लास के लिए 60 रुपए प्रति यात्री है। 

अगर टिकट चार्ट तैयार होने से 48 घंटे बाद लेकिन 12 घंटे पहले कैंसिल की जाती है तो ऊपर दिए गए चार्जेस काटे जाएंगे या टिकट की राशि का 25 फीसदी काटा जाएगा जो भी ज्यादा हो वो टिकट में से काटा जाता है। 

अगर टिकट 12 घंटे पहले लेकिन ट्रेन रवानगी से 4 घंटे पहले कैंसिल की जाती है तो टिकट का 50 फीसदी या मिनिमम कैंसिलेशन चार्जेज जो भी ज्यादा हो वो काटा जाता है। अगर इस समय के अलावा कोई टिकट कैंसिल कराता है तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 


RAC
और waitlisted tickets कैंसिल नियम 
वहीं, अगर आप ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले अपने RAC या वेटलिस्टेड टिकट कैंसल कराते हैं तो आपके प्रति टिकट पर 60 रुपए कटेंगे। इसके साथ ही जीएसटी का चार्ज भी कटेगा। इस नियम में आपकी यात्रा की दूरी कोई मान्य नहीं होगी। फिर आपका टिकट कितनी ही लंबी यात्रा का हो या कितनी ही छोटी यात्रा का। 

अगर कोई पार्टी या कोई परिवार अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करता है और इनमें से कुछ लोगों के टिकट कंफर्म हो जाते हैं जबकि कुछ के कंफर्म नहीं हो पाते हैं और उन्हें आरएसी और वेटिंग लिस्ट में रखा जाता है। इस स्थिति में अगर टिकट ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले कैंसल किए जाते हैं तो उन पर कम से कम एयर कंडीशन की किसी भी क्लास के लिए 65 और स्लीपर क्लास के लिए 60 रुपये तथा सेकेंड क्लास के लिए 30 रुपये  चार्ज लगाया जाएगा। रिफंड के लिए नियम ऑनलाइन और काउंटर टिकेट दोनों के लिए एक सामान ही है |






Comments

Popular posts from this blog

उप डाउन ट्रैन क्या है

बीकानेर में घुमने की जगह , bikaner me ghumne ki jagah

रेलवे में UPI पेमेंट कैसे करे