तत्काल टिकट



भारतीय रेल में जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ती गई, रेल ने उनकी सुविधाओं में इजाफा करने के लिए समय समय पर कदम उठाए. इनमें से एक सुविधा आरक्षण से संबंधित है. यह तत्काल आरक्षण की सुविधा है. यह सुविधा भी रेलवे उन यात्रियों के लिए लेकर आया था जिन्हें किसी कारण वश अचानक यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ा





वर्तमान में तत्काल टिकट बुकिंग का नियम क्या कहता है

  1. नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है, जबकि एसी क्लास की टिकटों की तत्काल बुकिंग यात्रा तिथि से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से होती है. 
  2. बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकते हैं. 
  3. सिंगल यूजर आईडी से एक दिन में सिर्फ 2 तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं. 
  4. एक आईपी अड्रेस से भी अधिकतम 2 तत्काल टिकट बुक हो सकते हैं.
  5. ट्रेन के शुरुआती स्टेशन पर 3 घंटे से अधिक लेट होने, रूट बदलने, बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के नहीं जाने और कोच डैमेज होने या बुक टिकट वाली श्रेणी में यात्रा की सुविधा नहीं मिलने पर आप 100 प्रतिशत रीफंड मिल सकता है. 
  6. रेलवे ने रजिस्ट्रेशन, लॉग इन और बुकिंग पेजों पर केपचेर कोड की व्यवस्था की है. यह इसलिए किया गया है ताकि किसी ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जीवाड़ा करके कोई टिकट बुक न किया जा सके. 
  7. इंटरनेट बैंकिंग के सभी पेमेंट ऑप्शंस के लिए OTP यानी वन टाइम पासवर्ड की एंट्री की व्यवस्था की गई है.

तत्काल टिकेट का किराया साधारण टिकेट के किराये से थोडा अधिक होता है | जो की प्रत्येक क्लास में अलग अलग और फिक्स होता है | टिकट बुकिंग पर दूसरी श्रेणी के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम तत्काल शुल्क 15 रुपये है। स्लीपर क्लास के लिए न्यूनतम किराया 90 रुपये और अधिकतम किराया 175 रुपये है। ऐसे ही एसी चेयर क्लास के लिए 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये। AC 3 Tier के लिए 250 रुपये और अधिकतम 350 रुपये किराया है। AC 2 Tier के लिए न्यूनतम 300 और अधिकतम 400.00 रुपये है। एक्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम किराया  300 और अधिकतम किराया 400 है। 

Comments